कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार के खोले गए किसी स्कूल को बंद करने के प्रदेश सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार ने लोगों की मांग पर ही स्कूल खोले थे।
अब अगर उन्हें किसी भी प्रकार से बंद करने का सरकार कोई फैसला लेती है तो इसे जनविरोधी मानते हुए कांग्रेस विरोध करेगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। सरकार से आग्रह किया है कि वह जल्दबाजी में ऐसा कोई फैसला न ले, जिससे प्रदेश में कोई आंदोलन खड़ा हो।
अगर सरकार ने ऐसा कोई भी कदम उठाया या कोई भी स्कूल बंद किया तो कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो दूसरी तरफ उनके लिए खोले गए स्कूलों को बंद कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की आवश्यकता और लोगों की मांगों को देखते हुए इसे स्कूलों को खोला है। शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार की कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। प्रदेश में जो स्कूल और अन्य कोई भी संस्थान खोले गए है, उन्हें बंद करने की जगह ओर मजबूत किया जाना चाहिए।