फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस क्षेत्रों में इस दिन कैंप लगाएगा हिमाचल कांग्रेस सेवादल

Fri, 22 Feb 2019 05:44 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सेवादल फील्ड में उतरेगा और आम जनता के बीच जाकर क्षेत्र के जागरूक अभियान चलाया जाएगा। आगामी 25 और 26 को सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल के कैंप लगेंगे। ब्लॉक स्तर पर 25 को एक दिन का कैंप लगाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक होंगे। कांग्रेस सेवादल नेता पार्टी प्रचार के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार वैन से मोदी सरकार के कार्यकाल को लेकर आम जनता के बीच जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के अजमेर महाधिवेशन में हिमाचल प्रदेश से 750 डेलीगेट हिस्सा लेने गए थे। संकल्प लिया गया है कि वर्ष 2019 में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह महाधिवेशन करीब तीस साल के बाद करवाया गया। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की चारों सीटों में जीत सुनिश्चित करने में  कांग्रेस सेवादल फील्ड में उतरकर प्रचार में जुटेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें