फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस सेवादल हर बूथ पर तैनात करेगा पांच-पांच सदस्य

Sat, 23 Mar 2019 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने कमर कस ली है। सेवादल ने एक बूथ में पांच-पांच सदस्य तैनात रखने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का मिशन तिरंगा-2019 लहराने और प्रदेश की चारों सीटें कांग्रेस की झोली में डालने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन


सेवादल 1 अप्रैल से तिरंगा मार्च करेगा। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सेवादल के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें महिला और यूथ विंग के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया था।

अनुराग शर्मा ने बैठक के बाद बताया कि संगठन के महासचिवों और उपाध्यक्षों की दूसरे जिलों में चुनाव ड्यूटी लगाने का फैसला लिया गया है। ब्लॉक और बूथ स्तर पर सचिवों और स्थानीय बूथ कमेटी को जिम्मा सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


पहले जिलों से बाहर पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाती रही थी, लेकिन इस बार व्यवस्था में बदलाव किया है। कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान एक अप्रैल से चारों संसदीय क्षेत्रों में एकसाथ कार्यक्रम चलाया जाएगा। सेवादल के पदाधिकारी ‘एक रात, एक गांव’ कार्यक्रम चलाएंगे।

इसमें सेवादल की क्षेत्र की टीमों की ड्यूटी रहेगी। इस दौरान गांव में लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। केंद्र की नीतियों से लोगों पर पड़ रहे असर के बारे में जागरूक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें