फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress Seva Dal: अनुराग बोले- जागो हिमाचल, भारत जोड़ो पद यात्रा 20 जुलाई से होगी शुरू

Wed, 15 Jun 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल सद्भावना दिवस पर 20 अगस्त को शिमला से पद यात्रा शुरू करेगा। यह यात्रा 2,100 किलोमीटर की होगी। दो अक्तूबर को कांगड़ा के धर्मशाला में समाप्त होगी। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल सद्भावना दिवस पर 20 अगस्त को शिमला से पद यात्रा शुरू करेगा। यह यात्रा 2,100 किलोमीटर की होगी। दो अक्तूबर को कांगड़ा के धर्मशाला में समाप्त होगी। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व साथ रहेगा। पार्टी के कौन नेता धर्मशाला आएंगे, यह फिलहाल तय नहीं है। जागो हिमाचल, भारत जोड़ो पद यात्रा के दौरान भाजपा सरकार की नीतियों से जनता को अवगत करवाया जाएगा। अनुराग शर्मा ने कहा कि पदयात्रा जिलों और ब्लॉक से गुजरेगी। वहां के स्थानीय पदाधिकारी भी काफिले में शामिल होंगे। जैसे ही दूसरा जिले में पदयात्रा आरंभ होगी, वहां के सेवादल पदाधिकारी इसके साथ जुड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और अब जल संकट से निपटने में सरकार असफल रही है। भाजपा की नीतियों से जनता को अवगत कराने के लिए कांग्रेस जागो हिमाचल पद यात्रा निकालेगी। इस दौरान रंजन भारद्वाज, बलदेव सिंह ठाकुर, वीरेंद्र जसवाल, सुनीता ठाकुर और बलविंद्र सिंह बब्बी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सेवादल के पदाधिकारियों को जिलेवार दी नियुक्ति
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों को  जिलेवार प्रभारी नियुक्त किया है। शिमला शहरी के लिए तारा मोयान नेगी, शिमला ग्रामीण के लिए आशा गुप्ता, किन्नौर से दीना नाथ भंडारी, लाहौल-स्पीति में अजय शर्मा, कुल्लू में भोपाल शर्मा, मंडी से हरबंस लाल धीमान, कांगड़ा से प्रकाश चंद महाजन, चंबा के लिए पुरुषोत्तम प्रकाश, ऊना से बीरेंद्र ठाकुर, हमीरपुर से कैप्टन दलीप कटोच, बिलासपुर में डॉ. विजय कपिल, सिरमौर में राजेंद्र शर्मा और सोलन के लिए सुरेंद्र वर्मा को प्रभारी बनाया गया है। अनुराग शर्मा ने कहा कि इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक सत्य प्रकाश ठाकुर को सेवादल के अग्रणी विंग जनसेवा विभाग का प्रभारी बनाया है। विजय कुमार को सेवादल के यंग ब्रिगेड विंग और सुनीता ठाकुर को महिला सेवादल विंग का प्रभारी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें