फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं- पदमुक्त किए जाएंगे पार्टी के निष्क्रिय पदाधिकारी

Sun, 11 Jun 2023 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश देशभर में गया हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। रविवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने जिलाध्यक्षों से लोस चुनाव के लिए कमर कसने के लिए कहा। पार्टी ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रविवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश देशभर में गया हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ गया है। यही वजह है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में शानदार जीत दर्ज की। कहा कि कई राज्यों में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपनी जीत का परचम लहराएगी।

कांग्रेस केंद्र में भी मजबूती से सरकार बनाएगी। जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की एकता से आज प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनी है। बूथ कमेटियों को फिर से सक्रिय करने के साथ जहां भी इसके पुनर्गठन की आवश्यकता हो, इसे जल्द कर देना चाहिए। प्रतिभा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला का भी आभार जताया।
विज्ञापन


सहप्रभारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी आलाकमान के निर्देशों की जानकारी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बैठक में केंद्रीय आलाकमान के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। कहा कि प्रदेश में संगठन बहुत मजबूत है। लोग भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुके हैं। कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई से लोग त्रस्त हैं। बैठक का संचालन कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर ने किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा, जितेंद्र चौधरी, सेस राम आजाद, कमल ठाकुर, हरेंद्र सेन, करण पठानिया, शिव कुमार के प्रतिनिधि डॉ. मस्त राम, आनंद परमार व कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ मोहम्मद उपस्थित थे। बैठक में पार्टी के हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलाध्यक्ष मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि इन्होंने पार्टी कार्यालय को इस बारे में सूचित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें