वह धरातल पर सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी कार्यालय से नहीं बल्कि जमीन से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सत्ता विरोधी अभियान मोदी सरकार को लेकर चला रही है।
नोटबंदी, जीएसटी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटें जीतकर कांग्रेस प्रत्याशी केंद्र जाएंगे। उन्होंने लचर कानून व्यवस्था, बढ़ते नशे के कारोबार आदि मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार को भी घेरा।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, रेणुका के विधायक विनय कुमार, पूर्व विधायक अजय बहादुर के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी में उत्तरदायित्व निश्चित होगा। प्रदेश और जिले की कमेटियां उनकी निगरानी में रहेगी। जहां परिवर्तन की जरूरत होगी, जरूर किया जाएगा।
पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। मीडिया से उनके संबंध काफी अच्छे रहे हैं, लिहाजा इस विभाग पर वह स्वयं नजर रखेंगे। राठौर ने अपनी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि आम कार्यकर्ता भी संगठन से जुड़कर सर्वोच्च पद हासिल कर सकता है। छात्र राजनीति से ही वह इस पद तक पहुंचे हैं। जो भी कार्यकर्ता संगठन के लिए बेहतर कार्य करेगा। उसे जरूर ऊंचा पद मिलेगा।