फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, आयोग ने बढ़ाई तिथि

Wed, 23 Jan 2019 11:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि 22 से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है। वेबसाइट में तकनीकी खराबी की शिकायत पर आयोग ने यह निर्णय लिया।

विज्ञापन


आयोग को प्रदेश भर से शिकायतें मिली थीं कि वेबसाइट सुचारु रूप से काम नहीं कर रही है। सारा दिन कंप्यूटर के आगे बैठकर भी युवा ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आवेदन की तिथि 9 दिन अतिरिक्त बढ़ने से बेरोजगार युवाओं को राहत मिली है।

31 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत सरकारी विभागों में विभिन्न श्रेणियों के 1724 पद भरे जाएंगे। सबसे अधिक पद शिक्षा महकमे में भरे जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी अध्यापकों के करीब 400 पद और जेबीटी अध्यापकों के 617 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


पूर्व में 23 दिसंबर 2018 से 22 जनवरी 2019 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। अब 31 जनवरी दोपहर 11:59 बजे तक आवेदन भरे जा सकते हैं। इसके उपरांत कोई व्यक्ति आवेदन नहीं कर सकेगा।

आवेदन शुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन जमा हो सकेगा। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 360 रुपये, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 120 रुपये शुल्क देना होगा। पूर्व सैनिकों और दिव्यांग अभ्यर्थियों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

इन विभागों में भरे जाएंगे पद

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स के 292, टीजीटी नॉन मेडिकल 107, जेबीटी 617, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट 412, पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर 33, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कैमरामैन, वीडियो फिल्म एडिटर और पब्लिसिटी सहायक समेत कुल 34 पद, प्रदेश ट्रांसमिशन कारपोरेशन में जेई सिविल के 12, जेई इलेक्ट्रिकल के 51, जेओए 12, फिटर, इलेक्ट्रिशियन और सब स्टेशन अटेंडेंट व अन्य 41 पद, प्रदेश मिल्क फेडरेशन में 19 पद, महिला एवं बाल विकास विभाग में सांख्यकी सहायक के 11 पद, लिपिक के 7, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 पद, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में मैन्युअल असिस्टेंट के 6 पद, हिमुडा, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत विभिन्न विभागों में कुल 1724 पद शामिल हैं। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि वेबसाइट धीमी गति से चलने की शिकायत के बाद 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। एक माह का समय दिया गया था, लेकिन कई लोग आखिरी सप्ताह में आवेदन करते हैं। इससे वेबसाइट पर प्रेशर पड़ता है और साइट धीमी हो जाती है। प्रदेश में 31 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत कुल 1724 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें