फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा के मंथन शिविर पर कुलदीप राठौर ने उठाए सवाल

Thu, 18 Feb 2021 06:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने धर्मशाला में भाजपा के मंथन शिविर पर सवाल उठाते हुए कहा है कि एक तरफ  देश बेरोजगारी और महंगाई की मार से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ  भाजपा चुनाव को लेकर अपने मंथन में जुटी है। उन्होंने कहा है कि देश का दुर्भाग्य है कि जो पार्टी सत्ता में है, उसे न तो देश की कोई चिंता है और न ही लोगों की। अच्छा होता अगर भाजपा इस महंगाई की महामारी से लड़ने और देश के लोगों को इससे बचाने बारे कोई मंथन करती।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों के साथ बातचीत में राठौर ने प्रदेश सरकार की कारगुजारी पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ  प्रदेश सरकार अपने खर्च चलाने को कर्ज पर कर्ज ले रही है तो दूसरी तरफ  इस पैसे का खुल कर दुरुपयोग किया जा रहा है। लोगों पर करो का बोझ डाला जा रहा है। बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा की नीतियां पूरी तरह दोषी हैं। केंद्रीय बजट के बाद देश में महंगाई का बढ़ना चिंता का विषय है। किसानों के खेत-खलिहान चुनिंदा पूंजीपतियों के पास गिरवी रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं में हुई धांधलियों पर चिंता व्यक्त करते हुए राठौर ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या और जनमत की बड़े स्तर पर चोरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें