फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन चुनाव टालने की मांग, कल्ला बोले- केंद्रीय प्राधिकरण लेगा फैसला

Sat, 13 May 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को टालने का फैसला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ही ले सकता है। हाईकमान के तय शेड्यूल के अनुसार ही प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस चुनाव अधिकारी डॉ. बीडी कल्ला ने कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा चुनाव के चलते एक प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को भेजा है। इसमें संगठनात्मक चुनाव टालने का आग्रह किया है।

कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला चुनाव प्राधिकरण ने नहीं लिया है। कहा कि केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरा करने को हिमाचल आए हैं। संगठन के चुनाव निष्पक्ष तरीके से होंगे। यह प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी। चुनाव के संबंध में मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से भी बातचीत की जा चुकी है। 
विज्ञापन


25 अक्तूबर तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया
डॉ. बीडी कल्ला ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। यह 25 अक्तूबर तक चलेगी। पांच रुपये में पार्टी का सदस्यता फार्म भरा जाएगा। तीस मई तक जिला कांग्रेस कमेटी चुनाव में भाग लेने वालों की सूची बनाएगी। छह जून तक आपत्तियां दर्ज होंगी। 15 जून तक छंटनी की जाएगी। 

25 जून तक जिला स्तर पर छंटनी की आपत्तियां दर्ज होंगी। 10 जुलाई तक प्रदेश चुनाव अधिकारी सभी अपील पर सुनवाई करेगा। 20 जुलाई तक केंद्रीय चुनाव अधिकारी सभी आपत्तियों को देखेंगे। 30 जुलाई को अंतिम फैसला होगा। सदस्यों की पात्रता की अंतिम सूची 6 अगस्त को जारी होगी।

सात से 20 अगस्त तक बूथ स्तर के चुनाव होंगे। दूसरे चरण के चुनाव 21 अगस्त से चार सितंबर तक होंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारिणी के लिए चुनाव होंगे। तीसरे चरण के चुनाव में 5 से 15 सितंबर तक जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों के लिए वोटिंग होगी।

चौथे चरण में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव तथा एआईसीसी सदस्य के लिए 16 सितंबर से 15 अक्तूबर तक चुनाव होंगे। 16 से 25 अक्तूबर तक एआईसीसी सदस्यों के लिए आईकार्ड जारी किए जाएंगे। अंतिम एवं पांचवें चरण में सीडब्ल्यूसी यानी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के लिए चुनाव होगा। बताया कि अब तक 4.50 लाख से अधिक फार्म जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें