फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार को अंतिम विदाई देकर लौट रहे दो सगे भाईयों की हादसे में मौत

Fri, 12 May 2017 06:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत बंगाणा-बड़सर रोड पर गांव नलूट में निजी बस और एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शेर मोहम्मद (45) और सदीक मोहम्मद (50) निवासी बैरियां अपने एक रिश्तेदार को सुपुर्द-ए-खाक करके लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बंगाणा क्षेत्र के गांव बैरियां के निवासी शेर मोहम्मद और सदीक मोहम्मद अपनी एक्टिवा पर सवार होकर रिश्तेदार के जनाजे में गए थे। सुपुर्द-ए-खाक की रस्म पूरी करने के बाद वे एक्टिवा पर ही घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बंगाणा-बड़सर रोड पर स्थित गांव नलूट में एक निजी बस ने उनकी एक्टिवा को रौंद डाला। दोनों भ्राइयों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन हादसे में किसी को राहत और बचाव कार्य करने का मौका नहीं मिल सका।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें