फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की हिमाचल रैली के चलते कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला

Fri, 06 Oct 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हिमाचल रैली के चलते कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने टिकट के ‌लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की तारीख 5 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। कांग्रेस टिकट के लिए उम्मीदवार अब 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। राहुल गांधी की रैली की व्यवस्था के चलते यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


हिमाचल में तकरीबन सभी मंत्रियों और विधायकों ने टिकट के लिए आवेदन किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विद्या स्टोक्स, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, युकां प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह और मंत्री राहुल गांधी की रैली की तैयारियों में व्यस्त हैं। इसके चलते इनके आवेदन नहीं आए हैं।
विज्ञापन

टिकट के इच्छुक उम्‍मीदवारों का आंकड़ा 315 पहुंचा

वीरवार को कांग्रेस कार्यालय, जिला और ब्लॉक में 50 से अधिक आवेदन आए हैं। टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों का आंकड़ा 315 तक पहुंच गया है। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स के हलके से केहर सिंह खाची ने टिकट के लिए आवेदन किया है। 

पार्टी कार्यालय शिमला में वीरवार को गंगूराम मुसाफिर ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र, मंत्री धनीराम शांडिल ने सोलन, चंद्र कुमार ज्वाली, अजय महाजन ने नूरपुर, यादविंद्र गोमा ने जयसिंहपुर, आईएन मेहता ने चौपाल और संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन किया है। 

25 फीसदी महिलाओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने बताया कि पहले की अपेक्षा इस बार टिकट लेने के लिए ज्यादा आवेदन आए हैं। लोगों में पार्टी से टिकट लेने के लिए काफी उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें