फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसी एक्ट में संशोधन से मुश्किल में विजिलेंस, संशोधित नियमों में उलझी जांचें

Mon, 14 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिवेंशन आफ करप्शन एक्ट में हाल में केंद्र की ओर से किए गए संशोधन ने हिमाचल विजिलेंस ब्यूरो की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक्ट में कई ऐसी खामियां हैं, जिनकी वजह से प्रदेश में ब्यूरो जांच करने से लेकर मामले दर्ज करने में दिक्कत आ रही है। हाल ही में एक मामले में ब्यूरो ने संबंधित विभाग से एक कर्मचारी के खिलाफ अपराध के समय की धाराओं में अभियोग दर्ज करने की मंजूरी मांगी।

विज्ञापन


लेकिन विभाग ने एक्ट में संशोधन का हवाला देते हुए मंजूरी देने से इंकार कर दिया। यही नही, प्रारंभिक जांच में भी पेच फंस गया है। दो दर्जन से ज्यादा ऐेसे मामले हैं जिनमें विभागों से अनुमति न मिलने की वजह से जांच अधर में लटक गई है। ब्यूरो के अधिकारी आधिकारिक तौर पर तो नहीं बोल रहे। लेकिन नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि संशोधन की वजह से कई दिक्कते पेश आ रही है।

मसलन, आम तौर पर विजिलेंस के पास पुराने मामले ही आते हैं। ऐसे में जिस समय अपराध हुआ उस समय की ही धाराओं में जांच व मामला दर्ज किया जाना चाहिए। लेकिन विभाग दलील देते हैं कि एक्ट में संशोधन हो गया है, ऐसे में नए संशोधन के अनुसार ही कार्रवाई हो।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, विभागों की दलील से इतर कोर्ट में जब मामला जाता है तो आरोपी इसी तालमेल की कमी और असमंजस का फायदा उठाते हुए सबसे पहले ब्यूरो की कार्यशैली पर ही सवाल उठा देता है। जिससे कोर्ट में ब्यूरो का पक्ष भी कमजोर हो जाता है। नाम न लिखने की शर्त पर एक अन्य अधिकारी ने कहा कि जब तक संशोधन पर कोर्ट स्थिति स्पष्ट नहीं करेगा तब तक ऐसी मुश्किलें सामने आती रहेंगी।

बैंक कर्मी के खिलाफ मांगी थी अनुमति
हाल में ब्यूरो ने एक सहकारी बैंक  के कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए सहकारिता विभाग से अनुमति मांगी थी। मामला कुछ साल पहले का था, ऐसे में ब्यूरो ने उस समय के नियमों के आधार पर अनुमति मांगी। लेकिन विभाग ने संशोधन का हवाला देते हुए अनुमति से इंकार कर दिया। अब ब्यूरो दोबारा मामला दर्ज करने के लिए संशोधित नियमों में अनुमति मांगने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें