फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: कांग्रेस में अब जिला परिषद के अध्यक्ष के लिए खींचतान शुरू

Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला में जिला परिषद के चुनाव में भले ही कांग्रेस अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने की स्थित में आ गई हो लेकिन अब इसके लिए एक नाम तय करना भी आसान नहीं है। इस बार अध्यक्ष की कुर्सी सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। सामान्य वर्ग की छह महिलाएं जीत कर आई हैं। ऐसे में एक अनार सौ बीमार की हालत हो गई है।

विज्ञापन


अब यह कांग्रेस को तय करना है कि अध्यक्ष की कुर्सी पर किसकी ताजपोशी करें। चुनाव में जीत कर आई सामान्य वर्ग की कांग्रेस समर्थित महिला उम्मीदवारों में ज्यूरी त्यावल से चंद्र प्रभा नेगी, खशधार से मोनिता चौहान, चमियाणा से लता वर्मा, बल्देयां से रीना, जुन्गा से संतोष शर्मा और हलोग धामी वार्ड से प्रभा वर्मा हैं। इन सब में पद को लेकर किसी तरह की स्पर्धा न हो और तमाशा न बने, इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष के चयन से पहले एक बार सभी जीत कर आए प्रत्याशियों की बैठक बुलाने की तैयारी में है।

इस बैठक में ही अध्यक्ष का नाम तय हो सकता है। इसके बाद शपथ और अध्यक्ष का चुनाव महज एक औपचारिकता रहेगी। सामान्य वर्ग की इन महिलाओं में चंद्र प्रभा नेगी पहले भी जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा अन्य चार में से भी कोई नाम तय हो सकता है। 
विज्ञापन


किसने कितनी जीतीं हैं सीटें 
जिप के चुनाव में कांग्रेस ने 24 में से 13 सीटें जीती हैं। इसके अलावा पांच निर्दलीय, चार भाजपा और दो सीटों पर कामरेड समर्थित उम्मीदवार जीते हैं। 

पार्टी की तरफ से गंगुराम मुसाफिर पर्यवेक्षक नियुक्त 
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगुराम मुसाफिर को नियुक्त किया गया है। अब वह किसके नाम पर मुहर लगाने में कामयाब होते हैं, यह देखने वाली बात होगी। इस चुनाव में पूर्व में उपाध्यक्ष रहे सुरेंद्र रेटका भी कड़े  संघर्ष के बाद जीत कर आए हैं तो उन्हें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने पर भी कांग्रेस विचार कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें