बताते हैं कि विरोधी गुट के नेताओं ने हेलीकॉप्टर उड़ानों पर सवाल खड़े करते हुए हाईकमान को शिकायतें भेजी हैं। इन शिकायतों को पुख्ता आधार देने के लिए सुबूत के तौर पर मौके की वीडियो क्लिप और कुछ फोटो संलग्न कर भेजे हैं।
इसके बाद हाईकमान ने हेलीकॉप्टर की लॉगबुक को खंगाला। इसे हर उड़ान के बाद भरा जाता है। हेलीकॉप्टर के पायलट भी नौ उड़ानों के बारे में स्पष्ट कर चुके हैं कि ये उड़ानें चुनाव प्रचार के लिए नहीं थीं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहते है कि लोकसभा चुनाव प्रचार में आए पार्टी के हेलीकाप्टर का कोई दुरुपयोग नहीं किया गया। चुनाव के दौरान हेलीकाप्टर कहां इस्तेमाल किया, इसकी पूरी जानकारी तत्काल पार्टी की प्रदेश प्रभारी और एआईसीसी को दी जाती रही है।