फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली में दिन भर डेरा जमाए रहे प्रदेश कांग्रेस नेता

Mon, 18 Mar 2019 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के नेता नई दिल्ली स्थित रकाबगंज रोड में दिन भर डेरा जमाए रहे। कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर के 14 रकाबगंज स्थित मकान में कई कांग्रेसी नेताओं ने लोकसभा चुनाव और भावी रणनीति पर मंथन किया। इसके अलावा गुरुद्वारा रकाबगंज रोड 15 स्थित कार्यालय में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी मंथन को जुटी रही, वहीं प्रदेश पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल ने विधायक रामलाल ठाकुर को दिल्ली बुला लिया है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि पार्टी के 15 रकाबगंज स्थित दफ्तर में रविवार को पहले दो बजे महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुलाई थी। राजस्थान को लेकर बैठक लंबी खिंचने के बाद हिमाचल के संदर्भ में कमेटी की बैठक अपराह्न 4 बजे शुरू हुई।

उधर सांसद विप्लव ठाकुर के 14 रकाबगंज स्थित आवास में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, एआईसीसी सचिव राजेश धर्माणी, राकेश कालिया, सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया और तिलक राज, कुटलैहड़ से विधानसभा चुनाव हारे विवेक शर्मा और कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें