फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी से मिले कुलदीप राठौर: बोले- संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव सहयोग दूंगा

Wed, 27 Apr 2022 05:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुलदीप राठौर के अध्यक्ष पद पर रहते उनके कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। राठौर ने सोनिया गांधी को भरोसा दिया कि वह प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग देंगे। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बुधवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर उन्हें अपने बेटे के विवाह समारोह में आने का न्योता दिया। सोनिया गांधी ने कुलदीप राठौर और नवदंपती को अपनी शुभकामनाएं देते हुए इस समारोह में लंबी दूरी की वजह से न आ पाने की असमर्थता जताई। इस दौरान राठौर ने प्रदेश कांग्रेस संगठन से जुड़े कई विषयों पर चर्चा भी की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुलदीप राठौर के अध्यक्ष पद पर रहते उनके कार्यों की सराहना करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि भविष्य में भी वह इसी प्रकार पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।

विज्ञापन


राठौर ने सोनिया गांधी को भरोसा दिया कि वह प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को संगठन की मजबूती के लिए हर संभव सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी जीत का परचम फहराएगी। मीडिया से बातचीत में राठौर ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। संगठन की भलाई के लिए अध्यक्ष को बदलने का फैसला लिया गया है तो मैं इसका स्वागत करता हूं। दो नगर निगमों और चार उपचुनावों में उनकी अगुवाई में जीत दर्ज हुई। मैं अपने कार्यकाल को सफल मानता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें