फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील कुमार शिंदे का हिमाचल आने का कार्यक्रम तय, यहां करेंगे बैठक

Fri, 18 May 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे का हिमाचल आने का कार्यक्रम तय हो गया है। हटाए जाने की चर्चा के बीच हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे का सात और आठ जून को कुल्लू आने का कार्यक्रम तय हो गया है।

विज्ञापन


इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंत्रणा की जानी है। शिंदे को विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था। मगर प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस बुरी तरह से चुनाव हार गई थी।
 

विज्ञापन

शिंदे की निगरानी में होगी कुल्लू बैठक

 सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों शिंदे दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के समक्ष हिमाचल का प्रभार छोड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव से पहले यूं भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के हिमाचल प्रभारी को बदल सकते हैं।

शिंदे की ओर से खुद हिमाचल का प्रभार छोड़ने की अटकलों के बीच ये बदलाव कभी भी हो सकता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रभारी शिंदे से इन अटकलों पर बातचीत की है। सुक्खू ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है।

खुद शिंदे की निगरानी में ही कांग्रेस की राज्य कार्यकारिणी की कुल्लू में सात और आठ जून की बैठक तय हो चुकी है। वह इसमें आने की हामी भर चुके हैं। इसमें लोकसभा चुनाव की अगली तैयारियों समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें