फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंटनी कैसल का 25 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार : जयराम ठाकुर

Fri, 18 May 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐतिहासिक बैंटनी कैसल का 25 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से पांच दिवसीय राज्य स्तरीय ग्रामीण शिल्प मेले का शुभारंभ के दौरान यह घोषणा की।

विज्ञापन


विभाग की सचिव डॉ. पूर्णिमा चौहान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंटनी कैसल में ग्राम शिल्प मेला करवाकर एक नई शुरूआत की गई है। इसे भविष्य में भी बरकरार रखा जाएगा। प्रदेश के विभिन्न भागों के शिल्पकारों को अपने वास्तु शिल्प प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

प्रदेश सरकार शिल्पकारों को उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी। बैंटनी कैसल शहर का एक ऐतिहासिक एवं धरोहर भवन है। उन्होंने कहा कि सरकार जिला स्तरीय ग्राम शिल्प मेलों के अतिरिक्त अंतर-राज्य ग्राम शिल्प मेलों को प्रदेश के अन्य भागों में भी करवाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजना

बैंटनी कैसल शहर का एक ऐतिहासिक एवं धरोहर भवन है।  उन्होंने कहा कि सरकार जिला स्तरीय ग्राम शिल्प मेलों के अतिरिक्त अंतर-राज्य ग्राम शिल्प मेलों को प्रदेश के अन्य भागों में भी करवाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की लोक गाथाओं, ऐतिहासिक घटनाओं और सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई योजना ‘आज पुरानी राहों से’ करने की घोषणा की है।

प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के वाद्य यंत्रों, चंबा रुमाल, कांगड़ा पेंटिंग को लघु आकृति के सांस्कृतिक प्रतीकों के रूप में तैयार करने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने भाषा कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से तैयार की गई वास्तुकारों की निर्देशिका एवं ब्रोशर का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर भाषा कला एवं संस्कृति विभाग की निदेशक रूपाली ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, डीसी अमित कश्यप

, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क अनुपम कश्यप, आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग के सलाहकार प्रदीप चौहान, उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक प्रो शोभगया वर्धन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें