फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में हिमाचल की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी कांग्रेसः रजनी पाटिल

Sat, 11 Aug 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को ऊना में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र की मोदी सरकार को कथित राफेल विमान घोटाले पर घेरा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी भी इस घोटाले में हुई दलाली के हिस्सेदार हैं। जनता मोदी के जुमलों का सच जान चुकी है। 2019 में कांग्रेस न केवल हिमाचल में चारों सीटें जीतेगी बल्कि केंद्र में फिर से सरकार बनाएगी। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भितरघात से बचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में उलझकर गड़बड़ कर दी। अनुशासन की कमी और भितरघात कांग्रेस की हार के कारण रहे हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस मुक्त भारत का भाजपा का सपना खोखला

ऐसे में नेताओं व कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक तौर पर ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए।  उधर, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि कार्यकर्ताओं में अनुशासन की कमी दिख रही है।

पंजाब से जुड़ा क्षेत्र होने से कार्यकर्ताओं में गर्मी हो सकती है पर पार्टी नीतियों को नजरंदाज करना सही नहीं है। कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का भाजपा का सपना खोखला है।
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण को लेकर लड़ी जाएगी लड़ाई

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं को पचास फीसदी पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी।

सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, विधायक रामलाल ठाकुर, सतपाल रायजादा, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, राकेश कालिया, बंबर ठाकुर, अजय महाजन, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा, दीपक लठ्ठ आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें