हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल रविवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में शक्ति एप लांच करेंगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित विधायक और पूर्व विधायक मौजूद रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारी भी विशेष रूप से बुलाए गए हैं। हाईकमान ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश कांग्रेस नेता इस दौरान वोटर आईकार्ड लाकर अपना पंजीकरण शक्ति एप में अनिवार्य कराएं।
सुक्खू ने कहा कि शक्ति एप से पंजीकरण के बाद सभी सदस्य सीधे एआईसीसी से जुड़ जाएंगे। इसके बाद सदस्य के बारे में पूरी जानकारी एआईसीसी के पास उपलब्ध हो जाएगी।
कहा कि एप लांचिंग के दौरान प्रदेश कांग्रेेस के सह प्रभारी गुरकीरत, हिमाचल कांग्रेस कमेटी डाटा एनालेसिस विभाग के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, एआईसीसी सचिव राजेश धर्माणी और सुधीर शर्मा आदि भी मौजूद रहेंगे।