फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने पीएम पर किया तंज तो प्रदेश प्रभारी बोलीं-छींटाकशी से बचें

Tue, 20 Nov 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के एक नेता के भाषण पर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने एतराज जताकर छींटाकशी से बचने की नसीहत दे डाली। वाकया बल्ह विधानसभा क्षेत्र के भड़याल में आयोजित मंडी लोकसभा सीट के कांग्रेस सम्मेलन का है।

विज्ञापन


मंच से सम्मेलन का पहला भाषण कर रहे पार्टी नेता ने तंज किया कि पीएम मोदी ने अपनी पत्नी तक को छोड़ दिया। जो शख्स अपनी पत्नी का नहीं हुआ, वह देश का क्या होगा। यह सुनते ही प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल फौरन मंच से उठकर माइक तक पहुंच गईं।

वक्ता को बीच में टोककर उन्होंने कहा कि ऐसी छींटाकशी से परहेज किया जाए। मंडी सीट का संसदीय सम्मेलन पदाधिकारियाें से फीडबैक लेने के लिए किया गया है। लिहाजा इसी मुद्दे पर फोकस किया जाए। पाटिल इतना कहकर वापस अपनी सीट पर बैठ गईं।
विज्ञापन


बाद में अपने भाषण में पाटिल ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की जयराम सरकार पर जमकर सियासी हमले किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ का पुलिंदा हैं।

केंद्र की तर्ज पर ही प्रदेश की जयराम सरकार भी झूठ का पुलिंदा साबित हो रही है। जनता से किया गया कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने महंगी गैस पर सरकार को आड़े हाथ लेकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। 

Trending Videos

लूटी जांदे लुटेरे... से जयराम सरकार पर तंज

पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी मंच पर गीत सुनाने से नहीं चूके। पहाड़ा डेरा तेरा साथिया लूटी जांदे लुटेरे हो... गीत गाकर जयराम सरकार पर तंज कसा। 2019 के चुनावों में इसने बचे रहने का आह्वान किया।

कहा कि सरकार आम आदमियों से बनती है न की नेताओं से। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि मंडी कांग्रेस का जिला था और रहेगा। लोस चुनावों में कांग्रेस मजबूती से कम बैक करेगी।  

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में इस बार भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। कांग्रेस बेहतर तरीके से वापसी कर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस एकजुट है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।  
विज्ञापन

वीरभद्र के बिना कांग्रेस का महत्व नहीं 

सम्मेलन में खेमेबाजी भी देखने को मिली। एक तरफ जहां कांग्रेस नेता एकजुटता पर जोर देते रहे तो दूसरी तरफ सम्मेलन में वीरभद्र की गैरमौजूदगी खूब खली। सफाई दी जाती रही कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आना था, लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आए।

वहीं, समर्थक यह तक कहने से नहीं चूके कि वीरभद्र सिंह के बिना पार्टी का कोई महत्व नहीं। ठाकुर सिंह भरमौरी ने मंच से कहा कि जिस वीरभद्र ने कांग्रेस के लिए बरसों दिए हैं, आज हम उन्हें कैसे भूल सकते हैं।  

यह भी रहे मौजूद 
सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, विधायक सुंदर सिंह, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, चंपा ठाकुर, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा आदि समेत विभिन्न ब्लाकों के प्रभारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें