फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र ने रजनी पाटिल से की ये बात, हॉली लॉज में हुई दोनों की मुलाकात

Wed, 13 Jun 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों के बीच कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से मुलाकात की। संगठन की कार्यशैली से नाराज चल रहे वीरभद्र सिंह से मिलने पार्टी की नई प्रभारी रजनी पाटिल मंगलवार सुबह उनके घर हॉली लॉज पहुंचीं।

विज्ञापन


अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस संगठन में फेरबदल की बात की है। पाटिल ने वीरभद्र सिंह से आगामी लोकसभा चुनाव पर बात की तो उन्होंने कांग्रेस

प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व के कांग्रेस संगठन की कार्यशैली से असंतोष जताया। पाटिल ने वीरभद्र को आश्वस्त किया कि वह उनका संदेश हाईकमान तक पहुंचा देंगी। 

विज्ञापन

कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं: रजनी पाटिल

दोपहर बाद ढाई बजे रजनी पाटिल ने कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता भी की। इसमें उन्होंने यह कड़ी बात की कि कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं है। मंत्री या मुख्यमंत्री सभी इसी से बनते रहे हैं। 

मंगलवार सुबह 10 बजे ही रजनी पाटिल पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से मिलने उनके घर पहुंचीं तो सियासी गलियारों में इस घटनाक्रम की खासी चर्चा रही। एक दिन पहले ही राजीव भवन शिमला में उनके स्वागत में रखी गई

आम बैठक में वीरभद्र सिंह और उनके करीबी कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री नहीं आए थे। इसे कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा था। 
विज्ञापन

गुटबाजी पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी सफाई

हालांकि, सुक्खू ने रजनी पाटिल की उपस्थिति में सफाई दी कि सोमवार की इस बैठक में सभी लोगों को नहीं बुलाया गया था। प्रभारी रजनी पाटिल का उनसे दूसरे दिन ही मिलने का कार्यक्रम था।

रजनी पाटिल ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा कि उन्हें वीरभद्र सिंह से मंगलवार को ही मिलना था। पाटिल बोलीं कि उनकी वीरभद्र से विस्तार से बातचीत हुई है। उन्होंने जो भी मसले उनके सामने रखे हैं, इन्हें हाईकमान के समक्ष रखा जाएगा।

हालांकि , पाटिल ने गुटबाजी से भी इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी नहीं होनी चाहिए। यह वह वक्त है, जब सबको मिल-जुलकर चलने की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें