फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का पीएम मोदी पर बड़ा निशाना

Mon, 16 Jul 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन तलाक से संबंधित बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले प्रधानमंत्री अब परिवारों को भी तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वह मुस्लिम समुदाय को बांटने की राजनीतिक कर रहे हैं जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन


वह नाहन के एसएफडीए हॉल में आयोजित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि देश में इमरजेंसी का माहौल है। आरएसएस नेता देश में अफवाह फैला रहे हैं।

पुणे में संघ के लोगों ने ही गणेश के दूध पीने की अफवाह फैलाई थी, जिसे बाद में सभी संघ के नेताओं ने हवा दे दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 'हमारा बूथ सबसे मजबूत' नारे पर काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ मजबूत होगा तभी हम लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर सकते हैं। हिमाचल की बात होती है तो यही बात सामने आती है कि हिमाचल में 4-0 है। यानि हम जीरो पर है। इसे वर्ष 2019 में 0 से 4 करना है। 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई मतभेद है या कोई दिक्कत है तो वह उनसे बात कर सकते हैं। पार्टी के पदाधिकारी उसे मिलकर सुलझाएंगे। सीधा मीडिया में जाने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। रजनी पाटिल ने कहा कि पिछले चार सालों में लोगों को सिर्फ बेवकूफ बनाया गया। भ्रष्टाचार की बात करने वाले भाजपाई आज स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें