हाईकमान और फील्ड में प्रचार में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं से तालमेल बनाएंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सोमवार को वार रूम के सभी समन्वयकों की बैठक ली और उन्हें प्रचार के दौरान हाईकमान की ओर से जारी दिशा-निर्देश दिए।
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र सहित जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस समन्वयक प्रचार में जुटे नेताओं की गतिविधियों पर निगरानी रखेंगे। हाईकमान और फील्ड में प्रचार में जुटे नेताओं और कार्यकर्ताओं से तालमेल बनाएंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सोमवार को वार रूम के सभी समन्वयकों की बैठक ली और उन्हें प्रचार के दौरान हाईकमान की ओर से जारी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
राजीव भवन में बने वार रूम से हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर नजर रहेगी। हर रोज हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में 11 समन्वयक तैनात किए गए हैं। इन्हें बाकायदा कंप्यूटर और वाईफाई सुविधा दी गई है। फील्ड से वार रूम को सूचना देनी होगी कि हर रोज किस क्षेत्र की चुनावी सभा में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त पार्टी के फ्रंटल संगठनों के नेताओं और पदाधिकारियों को भी सूचना देनी होगी। बैठक में सुशांत कपरेट, हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक सहित वार रूम के अन्य समन्वयक भी उपस्थित रहे।
स्टार प्रचारकों का चुनाव प्रचार कार्यक्रम 13 के बाद बनेगा
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र सहित जुब्बल-कोटखाई, अकी और फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार में आने वाले कांग्रेस के स्टार प्रचारकों को मंगलवार को प्रचार कार्यक्रम तय नहीं हो पाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार केंद्रीय नेताओं से विचार-विमर्श कर 13 अक्तूबर को बाद स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम बनाया जाना हैै। हालांकि, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और कन्हैया कुमार दो दिन प्रचार कर चुके हैं।