फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बोले- पायलट कार्तिक की मौत की उच्च स्तरीय जांच हो

Wed, 19 Sep 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के युवा वायुसेना के पायलट कार्तिक की रहस्यमयी मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। सुक्खू ने सीएम जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर जांच की मांग उठाएं।

विज्ञापन


बीते शनिवार को कोलकाता में पायलट कार्तिक ठाकुर की मौत हुई थी। कार्तिक मंडी जिला की लड़भडोल तहसील के लाहला गांव के रहने वाले थे। बता दें कि कार्तिक अभ्यास के लिए कोलकाता के खड़गपुर के समीप कोलाई कांडा गए थे।

उन्होंने कहा कि अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान ही कोई घटना उनके साथ घटी है। कार्तिक तीन साल पहले ही सीडीएस की परीक्षा पास कर पायलट बने थे और हैदराबाद में तैनात थे। मंडी जिला प्रशासन को भी अभी कार्तिक की मृत्यु के कारणों की सूचना नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें