फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खौफ से हिमाचल कांग्रेस ने रद्द कीं बैठकें और रैलियां

Mon, 16 Mar 2020 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी की सभी बैठकें और रैलियां रद्द कर दी हैं। पार्टी की 23 मार्च को शिमला में प्रस्तावित रैली भी रद्द कर दी गई है। इसके लिए जिला प्रशासन की भी मंजूरी मिल गई थी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी के नेता सभी जिलों में लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि एडवाइजरी जारी होने के बाद भी भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति ने पांवटा में बैठक की।

इससे साफ है कि भाजपा सरकार इस दिशा में कितनी सजग है। यह दोहरे मापदंड क्यों अपना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रबंध नाकाफी हैं। सरकार प्रबंधों पर अपना स्पष्टीकरण जारी करे। 
विज्ञापन


राठौर ने राजीव भवन शिमला में प्रेस सम्मेलन में कहा कि प्रदेश के प्रवेश द्वारों में विदेशी पर्यटकों की निगरानी की ठोस व्यवस्था नहीं है। सोलन में ऐसे ही मामले सामने आने से यह बात साफ होती है। राज्य के अस्पतालों खासकर जिला अस्पतालों में भी कोरोना से निपटने के प्रबंधन संतोषजनक नहीं हैं।

धार्मिक स्थलों पर कोरोना से निपटने के क्या प्रबंध हैं, यह भी स्पष्ट नहीं है। प्रदेश में खुले होम स्टे पर सरकार की कोई निगरानी नहीं है। पार्क और बस अड्डों में सैनिटाइजिंग नहीं किया जा रहा।

कहा कि प्रदेश में सैनिटाइजर और जरूरी मास्क लोगों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराए जाएं। तीन रुपये कीमत वाले मास्क सस्ती दवाओं की दुकानों में 10 रुपये में बेच रहे हैं। यह मास्क छह घंटे बाद बदलना पड़ता है। 

विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने को सरकार के पास नहीं हैं पुख्ता प्रबंध : रामलाल

श्री नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने को सरकार के पास पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। लोगों की भीड़ जमा न हो, इसके लिए सरकार ने स्कूल, कॉलेजों, मेलों सहित अन्य ऐसे आयोजनों पर रोक लगा दी है। उन्होंने पांवटा साहिब में भाजपा प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर भी सवाल उठाए।

कहा कि सरकार ने मेलों सहित अन्य आयोजनों पर रोक लगा दी है, दूसरी ओर भाजपा खुद बैठकें कर रही है। अगर ऐसी बैठकों में कोरोना वायरस की चपेट में कोई आता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? प्रदेश भर से लोग बैठक के लिए पांवटा पहुंचे थे। कहा कि कोरोना वायरस से बचने को राजनीतिक दलों और संस्थाओं का सहयोग जरूरी है। उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

उनके विस क्षेत्र में ही डॉक्टरों का टोटा है। उन्होंने विधानसभा सत्र में भी सवाल उठाया था, लेकिन सरकार कोई उत्तर नहीं दे पाई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालत ऐसे हैं कि मास्क और हैंड सैनिटाइजर दो से तीन गुना दाम पर बेचे जा रहे हैं। सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान, सदर बीडीसी अध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें