हिमाचल प्रदेश में बनी वीरभद्र सिंह ब्रिगेड की एक ही दिन में हवा निकल गई। वीरभद्र समर्थकों ने पहले दिन ये ब्रिगेड बनाई और दूसरे दिन ही इसे निरस्त कर दिया गया। वीरभद्र सिंह ब्रिगेड के गठन के दूसरे दिन ही बुधवार को प्रदेश कांग्रेस में खूब हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
इसके बाद पूरा दिन नेताओं की सफाई देते-देते ही बीत गया। देर शाम को इस ब्रिगेड का गठन करने वाले कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक बलदेव सिंह ठाकुर ने बयान जारी किया कि इस ब्रिगेड को निरस्त कर दिया गया है।
इसे सीएम वीरभद्र सिंह के आदेश पर ही खारिज किया गया है। बलदेव सिंह ठाकुर ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 12 अप्रैल 2016 को आशियाना शिमला में उन्होंने एक एनजीओ वीरभद्र सिंह ब्रिगेड हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों को बनाने की बात कही थी।
विज्ञापन
ब्रिगेड में शामिल किए गए थे कांग्रेस के कई बड़े नेता
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ये कहकर मना कर दिया कि प्रदेश में इस तरह के संगठन को बनाने की कोई जरूरत नहीं है।
इसमें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों, जिला कांग्रेस अध्यक्षों और अन्य शीर्ष नेताओं को मनोनीत किया गया था। इस एनजीओ के बारे में जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस तरह के संगठन को बनाने के लिए ये कहकर मना कर दिया कि प्रदेश में इस तरह के संगठन को बनाने के लिए ये कहकर मना कर दिया कि प्रदेश में इस तरह के संगठन को बनाने की कोई जरूरत नहीं है।
इसलिए संगठन को निरस्त किया जाता है। बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आदेशों की पालना करते हुए इस संगठन को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाता है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस पार्टी संगठन ने दोपहर के समय ही सीएम वीरभद्र सिंह ब्रिगेड से पल्ला झाड़ लिया था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह पठानिया ने दोपहर के समय कहा कि उन्हें मीडिया में अपना और कई अन्य नेताओं का नाम पढ़कर हैरानी हुई है, जबकि उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं है। बोले कि सीएम वीरभद्र सिंह के समर्थकों की इस भावना का वे सम्मान करते हैं, मगर इस बारे में किसी भी तरह की कार्रवाई पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ही फैसला लेंगे।
मुख्यमंत्री के करीबियों में से एक कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार एकदम मजबूत है।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के करीबियों में से एक कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता की। कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार एकदम मजबूत है। किसी एनजीओ को बनाने का कोई मतलब नहीं है।
हमारा नाम लेने से पहले ही हमारे बारे में जानकारी ली जानी चाहिए थी। इस बारे में पार्टी अध्यक्ष से चर्चा की जाएगी। जिन लोगों ने पत्रकार वार्ता की है, उनकी भावनाओं की वे कद्र करते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने भी कुलदीप सिंह पठानिया की बातों का समर्थन किया।
शिमला ग्रामीण से युवा कांग्रेस नेता बलदेव ठाकुर भी मौजूद रहे। मंगलवार को शिमला में कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक बलदेव सिंह ठाकुर और शिमला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष केहर सिंह खाची ने पत्रकार वार्ता की थी, जिसमें प्रदेश में वीरभद्र सिंह ब्रिगेड के गठन का ऐलान किया गया। इसमें विधायक, पूर्व विधायकों-मंत्रियों के नाम भी शामिल किए गए थे।