पिछले विस चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रचार में गायब हुई एक बोलेरो गाड़ी कांग्रेस भवन पहुंच गई है। यह पार्किंग में मिली है। प्रचार के दौरान दो बोलेरो गायब हो गई थीं। हाईकमान ने प्रचार के लिए दस वाहन भेजे थे। इसमें से दो गायब गए थे। बताया जा रहा है कि जो गाड़ी कांग्रेस भवन की पार्किंग में मिली है। उसे पार्टी के ही एक कार्यकर्ता ने यहां खड़ा किया है।
दूसरी गाड़ी खटारा हालत में बताई जा रही है और इसे किसी वर्कशॉप में खड़ा किया गया है। मामला सामने आने के बाद हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस से जवाब भी मांगा था। काफी समय से दो वाहनों का कोई सुराग नहीं लग रहा था। अब अचानक एक वाहन पार्किंग में खड़ा हुआ मिला है।
हाईकमान के कड़े निर्देशों के बाद प्रदेश कांग्रेस हरकत में आई और दोनों गायब गाड़ियों की जोरशोर से तलाश की गई। इनमें से बोलेरे राजीव भवन की पार्किंग पहुंच गई है। इधर, प्रदेश कांग्रेस दूसरी गाड़ी के आने का इंतजार कर रही है। इसके आते ही दोनों गाड़ियां हाईकमान के सुपुर्द की जानी है।