फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनाव परिणामों पर कुलदीप राठौर और राजीव बिंदल ने ये कहा

Tue, 11 Feb 2020 07:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, जिसका उन्हें दुख है। लोकतंत्र में जनमत ही सर्वोपरि होता है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भाजपा की जीत के दावे हवा हवाई हो गए हैं। लोगों ने भाजपा के अहंकार को तोड़ते हुए उसकी तानाशाही पर सबक सिखाया है। आने वाले समय में देश के लोग भाजपा की तानाशाही से मुक्त होंगे। भाजपा ने चुनावों में केंद्र सरकार की सारी मशीनरी तो लगाई ही, साथ में देश के अन्य भाजपा शासित राज्यों के नेताओं को भी इन चुनावों में पूरी ताकत के साथ झोंक रखा था। चुनावों में राष्ट्रवाद बनाम गद्दार जैसे नारे का उद्घोष करवा कर देश के सांप्रदायिक सौहार्द को तोड़ने की जो नापाक कोशिश की थी, उसमें भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। 

विज्ञापन


लोकतंत्र में जनमत महत्वपूर्ण, जनता के आदेश सर्वोपरि : बिंदल 
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनमत सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए जनता के आदेश सर्वोपरि हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, परंतु नतीजे आशानुरूप नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप भाजपा का वोट प्रतिशत पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में बढ़ा है जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस खाता तक नहीं खोल पाई। कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी रही है। 400-400 सीटें लेकर देश में सत्ता संभालती रही। पूरे देश में 25-25 राज्यो में सत्ता रही, उस पार्टी के पतन की इंतहा हो गई। दिल्ली में कांग्रेस ने 15 वर्ष लगातार सत्ता संभाली और उसके तुरंत बाद हुए चुनाव में वोट बैंक 40 प्रतिशत से खिसककर 8 प्रतिशत पर पहुंच गया और 70 में से एक भी सीट नहीं जीत पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें