फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पंचायत उपचुनाव पर रहेगा भाजपा-कांग्रेस का ध्यान

Wed, 23 Oct 2019 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
panchayat election - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से निपटने के बाद भाजपा और कांग्रेस का ध्यान अब पंचायत उपचुनाव पर रहेगा। हिमाचल में पंचायतों में 247 सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के नेता प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से अपनी ताकत झोंकेंगे। दोनों ही दलों ने अपनी-अपनी विचारधारा से जुडे़ प्रत्याशियों को जिताने की कवायद तेज कर देंगे। 

विज्ञापन


अगले साल पंचायतों में आम चुनाव हैं। 3226 ग्राम पंचायतों में हजारों प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों को चुना जाएगा। जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों का भी चुनाव होगा। पंचायतों के इन चुनावों से ठीक एक साल पहले आगामी दिनों में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव हैं। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी हो गई। 17 नवंबर को मतदान होगा।

एक जिला परिषद, आठ पंचायत समितियों के सदस्यों, 20 ग्राम पंचायत प्रधानों, 22 उपप्रधानों और 196 सदस्यों को चुना जाएगा। इनसे संबंधित क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता भी लग गई है। हालांकि, ये चुनाव पार्टी के चिन्हों पर नहीं होते हैं, मगर इसके बावजूद प्रतिनिधियों के जीतने पर अलग-अलग राजनीतिक दल अपनी विचारधारा के प्रतिनिधियों के जीतने का दावा करते हैं। ऐसे में ये दल अपनी-अपनी विचारधारा से जुडे़ प्रत्याशियों को उतारने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें