फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: मंत्रियों की परस्पर विरोधी बयानबाजी के बीच तीन वरिष्ठ नेताओं की हाईकमान से मुलाकात

Wed, 28 Jan 2026 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी हाईकमान से मुलाकात की। सूत्र बता रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व ने आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रियों की परस्पर विरोधी बयानबाजी के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी हाईकमान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस संगठन महामंत्री केसी वेणूगोपाल से प्रभारी रजनी पाटिल की मौजूदगी में मुलाकात की।

विज्ञापन


वहीं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। सूत्र बता रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व ने आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उधर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा हुई है। इसके बाद जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की भी संभावना है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस संगठन में विस्तार को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार विमर्श किया गया है। मंत्रिमंडल में खाली चल रहे एक पद को जल्द भरा जा सकता है। मंत्रिमंडल में फेरबदल भी हो सकता है। खुद मुख्यमंत्री इसके संकेत दे चुके हैं। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के अलावा जिला और ब्लॉक स्तर की इकाइयों के शीघ्र गठन के निर्देश दिए हैं, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन


अब जल्दी ही कार्यकारी अध्यक्षों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का भी विस्तार किया जा सकता है, जिसमें महासचिव और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां संभव हैं। इन मुलाकातों को संगठनात्मक बदलावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कुल मिलाकर, हिमाचल कांग्रेस में आने वाले दिनों में बड़े संगठनात्मक फैसलों के संकेत नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें