फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मुख्यमंत्री सुक्खू ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजे राहत सामग्री के पांच वाहन

Tue, 07 Oct 2025 05:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब की ओर से प्रदान की गई इस राहत सामग्री में 161 किट हैं। इनमें राशन, बर्तन, कंबल, तिरपाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं।
विज्ञापन
ख्यमंत्री सुक्खू ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजे राहत सामग्री के पांच वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओकओवर शिमला से राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब की ओर से प्रदान की गई इस राहत सामग्री में 161 किट हैं। इनमें राशन, बर्तन, कंबल, तिरपाल और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। यह सामग्री संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेटों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को वितरित की जाएंगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मानसून सीजन के दौरान राज्य को व्यापक नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आगे आए विभिन्न संगठनों और लोगों के प्रयासों की सराहना की। राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों में भी हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है और प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 की तर्ज पर वर्ष 2025 में भी आपदा प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की है।

Trending Videos
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश बत्रा, मल्टीपल चेयर कोऑर्डिनेटर रमन गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव धीरज जैन, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट कोषाध्यक्ष अतुल शर्मा, रीजन चेयरपर्सन रजनीश कतना, शिमला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण वैद, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन डॉ. आरके जिष्टू सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें