मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के पास अपनी जरूरत पूरा करने के बाद जितना भी पानी है, हम उसे देने के लिए तैयार हैं। हिमाचल इस देश का एक भाग है। पानी को रोके जाने का औचित्य ही नहीं है। हिमाचल से जाने वाले पानी ने हरियाणा से होकर दिल्ली तक जाना है। इस संदर्भ में दिल्ली और हरियाणा को आपस में सहमति बनाने की जरूरत है। हिमाचल सरकार समझौते के अनुसार अपना दायित्व निभा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में यह बात की। बता दें कि दिल्ली इस समय गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। देश की राजधानी में चल रहे जल संकट को लेकर हिमाचल और हरियाणा एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।