फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम करेंगे 23 लाख की प्रदूषण मुक्त इलेक्ट्रिक कार में सफर

Fri, 30 Aug 2019 05:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के विधानसभा में किए एलान के बाद शुक्रवार को एचआरटीसी के निर्देश पर हुंडई कंपनी ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य मंत्रियों के सामने अपनी इलेक्ट्रिक कार कोना का डेमो दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 23 लाख कीमत वाली इस प्रदूषण मुक्त कार की विभिन्न बारीकियों व सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। सीएम के कार को पसंद करने के साथ ही एचआरटीसी ने कंपनी को इसी मॉडल की समान फीचर वाली कार का ऑर्डर भी दे दिया।
 

विज्ञापन

चार्ज करने के लिए छह घंटे का समय लगेगा

इस कार के अगले एक हफ्ते में डिलीवर होने के बाद मुख्यमंत्री के कारकेड में प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक कार शोभा बढ़ाएगी। एचआरटीसी के डीजीएम एचके गुप्ता ने बताया कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 452 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

यदि इसको घर पर चार्ज करना हो तो छह घंटे लगेंगे, जबकि इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन पर मात्र 57 मिनट में चार्ज हो सकेगी। एक घंटा चलने पर यह इसका खर्च 30 पैसे आएगा।

मुख्यमंत्री के अलावा कई मंत्री-विधायकों ने भी कार की जानकारी ली। गुप्ता ने बताया कि हाल ही में विधायक किशोरी लाल के एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री को इलेक्ट्रिक कार देने का एलान किया था।

दलील दी थी कि प्रदेश को प्रदूषणमुक्त करने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति भी ला रही है, जिसकी बदौलत प्रदेश में इन वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें