भाजपा हाईकमान ने गुजरात के बाद हिमाचल के सीएम का नाम भी तय कर दिया है। सीएम के नाम का एलान पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और नरेंद्र तोमर रविवार दोपहर 12:30 बजे विधायक दल की बैठक में कर सकते हैं।
जीते विधायकों से जयराम ठाकुर जबकि विधायक दल से बाहर के नेता पर दांव खेला तो संसदीय बोर्ड की पहली पसंद जेपी नड्डा बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की दौड़ से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बाहर होते हैं तो यह उनके खेमे के लिए बड़ा झटका होगा।
दबाव में दिख रहे खेमे के लिए इतनी राहत जरूर है कि समर्थक विधायकों को मंत्रिमंडल में तरजीह मिल सकती है। पर्यवेक्षकों के सामने धूमल समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन का नतीजा भी सामने आएगा। माना जा रहा है कि पर्यवेक्षकों ने खेमेबाजी को लेकर भी अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को दी होगी।