फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुल्लू में तीन जगह फटे बादल,सेब बगीचे बहे, प्रदेश में तीन एनएच समेत 272 रहीं बंद

Thu, 27 Aug 2020 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/शिमला
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। कुल्लू जिले में तीन जगह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। एक कार, पुलिया, दो घराट और सेब के बगीचे मलबे में बह गए। एक तीर्थस्थल को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश से मंडी-मनाली समेत तीन नेशनल हाईवे और 272 सड़कें बंद हो गईं। एक नाले का रुख बदलने से पानी मंडी की औट टनल में भर गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा वाहन मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। बुधवार रात से भारी बारिश के साथ रोहतांग दर्रे समेत मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।

विज्ञापन


कुल्लू में पागलनाला का मलबा सड़क पर आने से मार्ग अवरुद्ध रहा। मंडी के गोहर ओर शिमला खड़ी कार पर पहाड़ी से मलबा आ गिरा। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। एक सितंबर तक मौसम खराब रहेगा। उधर, गुरुवार सुबह करीब छह बजे जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत भलाण-एक के पालगी नाला, ढलाणनाला और ठेला के साथ लगते झूली नाले में तीन बादल फटने से लोगों में अफरातफरी मच गई। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। एक  जगह पुलिया बह गई तो दूसरी जगह ढलाण नाले में कार बह गई। बाढ़ से नाले के साथ बने दो घराट बह गए और निचला ढलाण गांव के पांच-छह घरों को खतरा बन गया है। तीसरा बादल झूली नाला में फटा, जिससे शौठ निहारगड़ू देवता का तीर्थ स्थल क्षतिग्रस्त हो गया।

यहां बीस भादो को सैकड़ों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। 22 घंटे बाद धामण के बैली ब्रिज की प्लेटें लगाकर एनएच अथॉरिटी ने हाईवे-305 को बहाल कर दिया। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि प्रशासन को गड़सा घाटी में बादल फटने की सूचना मिली है। इसमें नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मंडी-पठानकोट एनएच बिजनी के समीप सुबह करीब आठ बजे भूस्खलन के कारण दो घंटे बंद रहा, जबकि चंडीगढ़-मनाली दवाड़ा व हणोगी में भूस्खलन और औट टनल में पानी घुसने से बंद रहा, जो अपराह्न तीन बजे बहाल हुआ। मंडी जिले में पांच घर, एक दुकान व पांच गोशालाएं ध्वस्त हो गईं।
विज्ञापन


चंबा जिले में मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट एनएच भूस्खलन से यातायात बंद रहा। हमीरपुर जिले में उपमंडल भोरंज में ग्राम पंचायत भलवानी के ककड़ोट गांव में दो मकानों को नुकसान हुआ है। कांगड़ा जिले में विकास खंड फतेहपुर की पंचायत नेरना के वार्ड दो के निवासी पवन कुमार के मकान की पीछे की दीवार बुधवार भारी बारिश की वजह से गिर गई। पठानकोट-मंडी एनएच कोटला के पास भूस्खलन और पेड़ गिरने से चार घंटे तक बंद रहा। धर्मशाला से सराह जाने वाली सड़क पर पड़े गिरने से यातायात बाधित रहा। देररात  मंडी-कुल्लू मुख्य सड़क यातायात के लिए बंद हो गई। हणोगी के पास चट्टानें गिरने से मार्ग बाधित हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें