फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh : दिल्ली के बाद मंडी में रह रही चीनी महिला गिरफ्तार, जासूसी के एंगल से जांच शुरू

Wed, 26 Oct 2022 04:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)

सार

Himachal : दिल्ली के मजनू के टीला के बाद अब जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में तिब्बती कालोनी में रह रही चीन की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के पास नेपाल व चीन की नागरिकता संबंधी दस्तावेज, 6.50 लाख नकदी और दो सिमकार्ड बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मजनू के टीला के बाद अब जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में तिब्बती कालोनी में रह रही चीन की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के पास नेपाल व चीन की नागरिकता संबंधी दस्तावेज, 6.50 लाख नकदी और दो सिमकार्ड बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


महिला के पास चीन का वीजा भी मिला है, जबकि भारत में वह नेपाल के वीजा से पहुंची है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां जासूसी के एंगल से जांच कर रही हैं। वहीं, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले धर्मशाला व मैक्लोडगंज में नेपाली बनकर रहने वाली चीन की महिला काई रुओ को जासूसी के आरोप में दिल्ली के मजनू के टीला से गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया था, जहां से चार दिन की रिमांड पर भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें