आखिरी दिन जिले में 29 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
आम आदमी पार्टी ने सभी आठ सीटों पर उतारे प्रत्याशी
ठियोग से विजय पाल खाची, इंदु वर्मा बतौर आजाद प्रत्याशी मैदान में उतरे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला की आठ विधानसभा सीटों के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन मंगलवार को 29 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
आम आदमी पार्टी ने भी जिले की सभी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए हैं। शिमला से माकपा नेता टिकेंद्र पंवर ने नामांकन भरा है। आखिरी दिन इन प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर नामांकन भरे। इसके अलावा राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन भरे। आखिरी दिन ठियोग सीट पर विजय पाल खाची और इंदु वर्मा ने भी बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा है। इनके नामांकन से इस सीट पर चुनाव और रोचक हो गया है।
किस सीट पर कितने नामांकन आए
चौपाल
उम्मीदवार पार्टी
उदय सिंघटा आप
सुभाष चंद मंगलेट आजाद
अशोक कुमार आजाद
ठियोग
विजय पाल खाची आजाद
इंदु वर्मा आजाद
अतर सिंह चंदेल आप
रोशन लाल आजाद
कसुम्पटी
राजेश चानना आप
अंजू चानना आप
राम प्रकाश राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
कामेश्वर बसपा
शिमला
गौरव शर्मा आजाद
चमन राकेश आप
टिकेंद्र सिंह पंवर माकपा
शिमला ग्रामीण
सोहनलाल कांग्रेस(स्थानापन्न उम्मीदवार)
प्रेम कुमार आप
बलविंद्र कुमार सिंह बसपा
प्रवीण कुमार आजाद
पूरनदत्त राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
जुब्बल कोटखाई
श्रीकांत चौहान आप
रामपाल बसपा
रामपुर
प्रीतम देव आजाद
उदय सिंह आप
रुपेश्वर सिंह आजाद
भूपेश आजाद
मेघराज आजाद
रोहड़ू
नरेंद्र सिंह राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
राजेंद्र सिंह आजाद
अश्वनी कुमार आप