फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सस्ते, हल्के और टिकाऊ थर्मो मैकेनिकल कंक्रीट ब्लाॅक तैयार, आईआईटी मंडी को मिली सफलता

Wed, 26 Feb 2025 01:19 PM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

शोधकर्ताओं की ओर से बनाए ब्लॉक के बने घर में अंदर से गर्मी में तापमान कम और ठंड में अधिक रहेगा। यह ब्लॉक धर्मल इंसोलेशन आधारित है। 
विज्ञापन
थर्मो मैकेनिकल कंक्रीट ब्लाॅक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी मंडी ने थर्मो मैकेनिकल इफिशिएंट ग्रेडड लाइटवेट फोम कंक्रीट ब्लॉक तैयार किया है। यह कंक्रीट ब्लॉक से पूरी तरह से अलग है। शोधकर्ताओं की ओर से बनाए ब्लॉक के बने घर में अंदर से गर्मी में तापमान कम और ठंड में अधिक रहेगा। यह ब्लॉक धर्मल इंसोलेशन आधारित है। इन ब्लॉक की शुरुआती जांच में मजबूती और धर्मल से जुड़ी चीजें सही पाई गई हैं। यह ब्लॉक फ्लाई ऐश और सीमेंट से बनाई गई है। यह सीमेंट से बने ब्लॉक के मुकाबले में बेहद हल्का है। इसकी कीमत भी इससे भी बेहद कम रहेगी।

विज्ञापन


फ्लाई ऐश वेस्ट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हुए इसे ईको फ्रेंडली बनाने का भी प्रयास किया गया है। एमटेक रिसर्च कर रहे विशाल चौधरी ने बताया कि इस ब्लॉक पर ढाई साल से अनुसंधान चल रहा है। उन्होंने कहा कि थर्मल टेस्टिंग चल रही है। मजबूती और थर्मल में शुरुआती जांच में यह सही पाया गया है। यह टिकाऊ भी है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक ड्यूरेबिलिटी पर काम किया जा रहा है।  आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ सिविल एवं इन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रजनीश शर्मा की देखरेख में एमटेक रिसर्च कर रहे विशाल चौधरी और पीएचडी छात्र शुभम शर्मा इस ब्लॉक पर काम कर रहे हैं।

सीमेंट की होगी बचत
फ्लाई ऐश का इस्तेमाल होने से इसमें सीमेंट की भी बचत होगी। लगातार सीमेंट के सीमेंट के बढ़ रहे दामों का भी ब्लॉक के दाम पर असर पड़ता है, लेकिन आधा सीमेंट व आधा फ्लाई एश इस्तेमाल किया गया है। मुख्य तौर पर इस ब्लॉक को ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बनाया गया है। वजन कम होने के कारण इसे ऊंचाई वाले स्थानों में आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। समुद्र तल से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में में ठंड भी अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें