फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूपीएससी की मुफ्त कोचिंग के लिए नहीं मिल रहे अभ्यर्थी

Tue, 10 Dec 2024 11:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

 केंद्रीय विश्वविद्यालय में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। 100 निशुल्क और 25 सीटों के लिए अभी तक 60 के करीब ही आवेदन आए हैं, जबकि सीयू प्रशासन ने इस निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन करने की तिथि को भी 16 दिसंबर तक आगे बढ़ाया है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की योजना में डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र सीयू धर्मशाला में यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग देने के लिए आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन


इस कोचिंग में अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते थे। कोचिंग के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश एंट्रेंस टेस्ट के जरिये होना है। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (क्रिमी) के लिए 500 रुपये, जबकि ओबीसी नॉन क्रिमी के लिए 400 और एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क रखा गया है। सीयू की ओर से निशुल्क करवाई जाने वाले इस कोचिंग के लिए अभी तक अभ्यर्थियों ने रुचि नहीं दिखाई है। सीयू प्रशासन के पास बहुत कम आवेदन पहुंचे हैं।

100 अंकों की ही होगी प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा में एक-एक अंक के 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सामान्य अध्ययन के 70, सामान्य अंग्रेजी के 10, सामान्य हिंदी के 10 और संख्यात्मक क्षमता और तर्क के 10 नंबर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस दौरान कुल स्वीकृत सीटों का 30 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। अगर पर्याप्त संख्या में पात्र महिला अभ्यर्थियों के आवेदन नहीं मिले तो सीयू प्रशासन महिला कोटे की रिक्त सीटों को पुरुष अभ्यर्थियों को आवंटित किया जा सकता है।
विज्ञापन

100 से कम आवेदन हुए तो नहीं होगी प्रवेश परीक्षा : प्रो. महाजन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके महाजन ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की योजना में डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र सीयू धर्मशाला में यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभी तक 60 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है। अगर आवेदनों की संख्या 100 से कम रही तो इसके लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें