फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय करने और साइबर अपराध रोकने की मुहिम शुरू

Sat, 20 Jun 2026 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

निष्क्रिय बैंक खातों को दोबारा सक्रिय करने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा बढ़ाने और बढ़ती साइबर धोखाधड़ी के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए बैंक 15 जुलाई तक विशेष गहन संतृप्ति अभियान चलाएंगे। 
विज्ञापन
वित्तीय सेवाएं विभाग ने की बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में निष्क्रिय बैंक खातों को दोबारा सक्रिय करने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा बढ़ाने और बढ़ती साइबर धोखाधड़ी के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के लिए बैंक 15 जुलाई तक विशेष गहन संतृप्ति अभियान चलाएंगे। वित्तीय सेवाएं विभाग के निदेशक विवेक गुप्ता ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों को अभियान युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति केंद्र की वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए। शनिवार को राजधानी शिमला में आयोजित बैठक में दूरस्थ, पहाड़ी और कम कवरेज वाले क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य केवल नए लाभार्थियों को जोड़ना है, बल्कि निष्क्रिय खातों को पुनर्जीवित कर वित्तीय प्रणाली से अधिक लोगों को सक्रिय रूप से जोड़ना भी है। बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना को अभियान का प्रमुख केंद्र बिंदु बनाने का निर्णय लिया गया। बैंकों को निर्देश दिए गए कि पात्र नागरिकों को इन योजनाओं के लाभों की जानकारी देकर अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान पुनः केवाईसी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए जनधन खाते खोलने पर भी दिया जाएगा ध्यान

इसके अलावा बैंक खातों में नॉमिनेशन दर्ज कराने, लंबे समय से निष्क्रिय पड़े खातों को सक्रिय करने और नए प्रधानमंत्री जनधन खाते खोलने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैंकों को निर्देश हैं कि वे ऐसे खाताधारकों से सीधे संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाएं। हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बैठक में मानसून से पहले अधिकतम गांवों और दुर्गम क्षेत्रों को कवर करने की रणनीति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि बरसात के दौरान कई क्षेत्रों में पहुंच बाधित हो सकती है, इसलिए बैंक आगामी कुछ हफ्तों में ग्रामीण और आंतरिक इलाकों में विशेष शिविर लगाकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति संयोजक कमल शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में नियमित शिविरों के साथ-साथ मेगा कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें