वरिष्ठ नौकरशाह सुभाशीष पांडा को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। हिमाचल कैडर के 1997 बैच के आईएएस अधिकारी पांडा वर्तमान में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पांडा की नियुक्ति 2 जनवरी, 2027 तक है। आईएएस अधिकारी रघु जी और चंद्र मोहन ठाकुर को उप सचिव नियुक्त किया गया है। ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी रघु गृह मंत्रालय में उप सचिव हैं। उन्हें 29 अगस्त 2028 तक पीएमओ में उप सचिव नियुक्त किया गया है। एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी ठाकुर को चार साल के लिए उप सचिव नियुक्त किया गया है।