फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्रियों ने कही दिल की बात, क्या करेंगे जनता के लिए खास

Fri, 29 Dec 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र सिंह
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र - धर्मपुर
आयु - 67
शिक्षा - जमा दो
करिअर - तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। इससे पहले हिमाचल विकास कांग्रेस और भाजपा की सरकार में लोक निर्माण विभाग को संभाल चुके हैं।  2007 की भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। भाजपा के चुनाव चिन्ह पर धर्मपुर विस क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाई है। 

महेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी जिला को बड़ा ओहदा मिला है। मुख्यमंत्री समेत मंडी जिले से दो मंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता से जो भी वायदे किए हैं वह पूरे होंगे। भाजपा सरकार नए जोश के साथ काम करेगी। हिमाचल में विकास की धारा बहेगी।
विज्ञापन

किशन कपूर

किशन कपूर
विधानसभा क्षेत्र - धर्मशाला   
आयु-65 
शैक्षणिक योग्यता- बीए 
पैतृक निवास- दाड़णू 
करिअर- 1990 में धर्मशाला से पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। तब से लेकर अभी तक वे लगातार धर्मशाला का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वर्ष 2012 में वे सुधीर शर्मा से चुनाव हारे हैं। पूर्व की दोनों धूमल सरकारों में वे केबिनेट मंत्री रहे हैं।

किशन कपूर ने कहा कि हिमाचल की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है। भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। हिमाचल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। केंद्र सरकार हिमाचल को वित्तीय सहायता करती रही है लेकिन पूर्व सरकार केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं कर सकी।

सुरेश भारद्वाज

विधानसभा क्षेत्र - शिमला
आयु - 65
शिक्षा - एलएलबी

करिअर - 1968 से आरएसएस में सक्रिय हुए। प्रचारक के तौर पर 1975 में आपातकाल के दौरान गिरफ्तार हुए। 1979 में एबीवीपी के नगर मंत्री के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री भी रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे।

1990 में पहली बार शिमला विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। 2003 में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और 2004 में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने। 2002 में राज्यसभा के लिए भी नामित किया गया। 2007, 2012 और 2017 में चुनावी जीत की हैट्रिक लगाई।

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नई उमंग, नया खून और नए जोश का मिश्रण होने से हिमाचल में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला में पार्किंग की दिक्कतें है, जिसे दूर किया जाएगा। शिमला को स्मार्ट सिटी बनाया जाना है और कोलडैम से शिमला को पानी लाना प्राथमिकता रहेगी।

अनिल शर्मा

अनिल शर्मा
विधानसभा क्षेत्र - मंडी
आयु - 57
शिक्षा - इंजीनियरिंग में डिग्री
करिअर - एक बार राज्यसभा सदस्य और चार दफा विधायक बने अनिल शर्मा पूर्ववर्ती सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। चुनावों से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस सरकार की कैबिनेट से इस्तीफा देकर भाजपा को ज्वाइन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

अनिल शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडी सदर नहीं आए। इस बारे वह हाईकमान से शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से मंडी सदर की सीट भाजपा की झोली में आई है।

सलमान खान के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा- मैं चाहता तो सलमान खान को भी मंडी बुलाता लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में कई नेताओं को बोलने का मौका मिलना था कि सलमान खान के आने से उनकी जीत हुई है।

कांग्रेस पार्टी के नेता पंडित सुखराम की राजनीति को खत्म करना चाहते थे लेकिन उन लोगों को हार की खानी पड़ी। मंडी को ऊर्जा मिली है। जिला मंडी वासियों का सपना भी पूरा हो गया है।

सरवीण चौधरी

सरवीण चौधरी 
विधानसभा क्षेत्र - शाहपुर  
आयु- 51 
शैक्षणिक योग्यता- स्नातकोत्तर 
पैतृक निवास- शाहपुर 
करिअर- तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने वालीं सरवीण चौधरी पूर्व भाजपा सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मंत्री रहीं हैं।

सरवीण चौधरी ने कहा कि भाजपा का हमेशा से ही विकास कार्यों पर फोकस रहा है। भाजपा को विकास के नाम से ही जाना जाता है। इस बार भी मंत्रिमंडल में महिला को स्थान मिला है। उन्हें भाजपा की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे बखूबी निभाया जाएगा।

राम लाल मारकंडा

डॉ. रामलाल मार्कंडेय
विधानसभा क्षेत्र - लाहौल-स्पीति
आयु - 52
शिक्षा - पीएचडी
करिअर - 52 वर्षीय डॉ. रामलाल मार्कंडेय पहली बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। पूर्व में वह एक बार राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। डॉ. मार्कंडेय किसान परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने एनएसयूआई से जुड़ कर छात्र राजनीति में प्रवेश किया।

1998 में हिविकां से लाहौल स्पीति जीतकर भाजपा-हिविकां गठबंधन में राज्य मंत्री बने। 2004 में भाजपा में शामिल हुए। 2007 में भाजपा प्रत्याशी बने और जीते। 2012 में चुनाव हार गए। 2017 का विस चुनाव जीतकर उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया।

डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार विकास को गति देगी। जनजातीय क्षेत्रों का विशेष ध्यान रहेगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए आयाम स्थापित होंगे। भाजपा बदले की भावना से काम नहीं करती है। सरकार विकास कार्यों पर फोकस करेगी।

विपिन परमार

विधानसभा क्षेत्र - सुलह   
आयु-54 
शैक्षणिक योग्यता- बीए एलएलबी 
पैतृक निवास- ननाओं
सुलह से दो बार विधायक रहे हैं। 2012 के चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व में प्रदेश भाजपा महामंत्री रहे हैं और वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 

विपिन परमार ने कहा कि कांगड़ा जिले को 4 मंत्री मिले हैं। हिमाचल समेत जिला कांगड़ा को ऊंचाइयों तक ले जाना हमारा कर्तव्य बनता है।

हिमाचल का चहुंमुखी विकास होगा। केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं जो पूर्व में लागू नहीं हुई है उन्हें लागू किया जाएगा।

वीरेंद्र कंवर

वीरेंद्र कंवर
विधानसभा क्षेत्र - कुटलैहड़
आयु - 53
शिक्षा - एलएलबी
करिअर - जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने गए हैं। वर्ष 1998 में उनका राजनीतिक करिअर शुरू हुआ। सर्वसम्मति से गांव प्लाहटा के उपप्रधान बने। वर्ष 2000 में जिला परिषद सदस्य व दो बार भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भी रहे।

वर्ष 2003 में पहली बार विधायक का चुनाव जीता। 2007 और 2012 का चुनाव जीता। वे धूमल सरकार में सीपीएस भी रहे। आरएसएस में भी सक्रिय रहे। उन्होंने फार्मेसी में डिप्लोमा कोर्स भी किया है।

वीरेंद्र कंवर ने बताया कि जनता का भाजपा पर विश्वास है। उस विश्वास को बनाए रखने के लिए भाजपा सरकार हिमाचल में विकास कार्य करेगी। हिमाचल में बदले की भावना से काम नहीं होगा। जनता से भी वायदे किए हैं। निश्चित तौर पर उन्हें पूरा किया जाएगा।

गोविंद सिंह

गोविंद सिंह
विधानसभा क्षेत्र - मनाली
आयु - 49
शिक्षा - स्नातक
करिअर - विस चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने वाले गोविंद सिंह ठाकुर पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। उनके पिता स्व. कुंज लाल ठाकुर पूर्व मंत्री रहे हैं। एक बार कुल्लू सदर व दो बार लगातार मनाली विस क्षेत्र से वह विधायक बने हैं। 

गोविंद मनाली के कनयाल गांव से संबंध रखते हैं। एबीवीपी के सक्रिय नेता रहे ठाकुर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। वह संघ से जुड़े हुए हैं और संघ की पसंद भी हैं। उनके दो भाई व पांच बहनें हैं।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2022 में भारत का नया इतिहास लिखा जाएगा। हिमाचल में जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने से हिमाचल का नया इतिहास लिखा जाएगा। हिमाचल विकास की ओर अग्रसर होगा। जनता से जो भी वायदे किए हैं भाजपा उन्हें पूरा करेगी।

डॉ. राजीव सैजल

डॉ. राजीव सैजल
विधानसभा क्षेत्र - कसौली
आयु - 46
शिक्षा : बीएएमएस
करिअर- सैजल परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा रहा है। डॉ. राजीव सैजल के पिता सतगुरु दास आरएसएस के सक्रिय सदस्य रहे हैं। डॉ. सैजल को सक्रिय राजनीति में लाने के लिए आरएसएस की अहम भूमिका रही है।

भाजपा ने पहली बार 2007 में कसौली विधानसभा क्षेत्र से उन्हें टिकट दिया था। इसके बाद उन्होंने लगातार 2012 और 2017 के चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई है।

राजीव सैजल ने कहा कि भाजपा ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी से निभाया जाएगा। प्रदेश की जनता की भलाई के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे। मैंने सेवाभाव से राजनीति की है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा हूं। मुझे इसका फल मिला है।
विज्ञापन

विक्रम ठाकुर

विक्रम ठाकुर
विधानसभा क्षेत्र - जसवां पारागपुर
आयु- 53 
शैक्षणिक योग्यता- बीएससी, बीएड 
पैतृक निवास- जोल 
करिअर- 2012 में पहली बार विधायक बने। वर्तमान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हैं। पूर्व भाजपा सरकार में वन निगम के उपाध्यक्ष रहे हैं। 

विक्रम सिंह ने कहा कि जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है। उन आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश रहेगी। हिमाचल में हमेशा से ही विकास के नाम पर राजनीति हुई है। सेवा भाव से विकास कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें