फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, ये फैसले होने की उम्मीद

Wed, 19 Jun 2019 02:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को 11 बजे शुरू हुई। इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने समेत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पिछली बजट घोषणाओं पर फैसले होंगे। 

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी संस्थानों को अपग्रेड करने के भी निर्णय हो सकते हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली, तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब ढाई लाख विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल बैग देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

ऐसा हुआ तो जुलाई के दूसरे सप्ताह तक बैग आवंटन शुरू हो जाएगा। बैठक में सिटिंग प्लान फिर बदला हुआ होगा। सांसद किशन कपूर के विधायक पद से इस्तीफे के बाद वह बतौर मंत्री बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

विज्ञापन

पैट की मानदेय वृद्धि का मामला फिर फंस

फाइल फोटो
वहीं प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 3400 से अधिक प्राथमिक सहायक शिक्षकों (पैट) को मानेदय वृद्धि देने का मामला फिर फंस गया है। मंगलवार को वित्त महकमे से मामले की फाइल शिक्षा विभाग के पास वापस नहीं आई।

इसके चलते बुधवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले को लेकर चर्चा नहीं होगी। शिक्षकों का मानदेय बढ़ने की जगह घटने की फाइल को शिक्षा विभाग ने वित्त और विधि विभाग में राय लेने के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

पैट का मानदेय पहले के मुकाबले घट गया था

जयराम सरकार ने आठ मार्च को अधिसूचना जारी करते हुए पैट को न्यूनतम पे बैंड, ग्रेड पे और 144 फीसदी महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी। सरकार की इस अधिसूचना से शिक्षकों का मानदेय पहले के मुकाबले घट गया था।

शिक्षकों ने मामला सरकार के ध्यान में लाया था, लेकिन चुनाव आचार संहिता के चलते सरकार फैसला नहीं ले सकी। अब कैबिनेट में मामला ले जाने से पहले शिक्षा विभाग ने वित्त और विधि विभाग से इसको लेकर कमेंट मांगे हैं।

सूत्रों के मुताबिक दोनों विभाग की रिपोर्ट अभी तक शिक्षा विभाग को नहीं मिली है। नियमित जेबीटी के बराबर 10300 बेसिक और 4200 ग्रेड पे के बराबर मानदेय देने की पैट मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें