सत्र के बाद विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में 15 अगस्त के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से की जाने वाली घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन शनिवार को प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और संशोधित वेतनमान का एरियर देने का फैसला लेने के लिए दोबारा कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। सत्र के बाद विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन
बैठक में 15 अगस्त के अवसर पर मुख्यमंत्री की ओर से की जाने वाली घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी। बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में वित्त महकमे से एरियर और महंगाई भत्ते को लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया था।