फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, बसों के संचालन और स्कूल फीस पर होगा फैसला

Sat, 23 May 2020 07:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को होटल पीटरहॉफ में कैबिनेट की एक अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कैबिनेट प्रदेश में बसों के संचालन को मंजूरी दे सकती है। आर्थिक मामलों के लिए मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी पहले ही बसों के संचालन की सिफारिश कर चुकी है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से बसों का संचालन शुरू हो सकता है। वहीं, कैबिनेट में निजी स्कूलों की फीस कम करने और स्कूल खोलने पर भी मंथन होगा। स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन विभाग कोविड के संबंध में अब तक किए उपायों व प्रयासों पर प्रस्तुति देगा। कैबिनेट सब कमेटी भी पिछली कैबिनेट में उठाए बिंदुओं पर नई प्रस्तुति देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें