गोताखोर ने निकाले शव।
- फोटो : संवाद
हादसे में सुरजीत ने अपना एक बेटा पवन व तीन पौत्र रमन, लव व लखवीर खो दिए। 32 वर्षीय पवन कुमार तीन बेटियों व एक बेटे का पिता था। वह शराब फैक्टरी में मजूदरी करता था। उन पर ही सारे परिवार की जिम्मेदारी थी। लाल चंद के दोनों बेटे रमन और लाभ की डूबने से मौत हुई है। रमन सरकारी कॉलेज खूनीमाजरा में इलेक्ट्रिक्ल डिप्लोमा में दूसरे साल का छात्र था। वहीं लाभ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं का छात्र था। इनकी दो बहनें हैं। लाल चंद की पिछले साल हादसे में चार जगह से टांग टूट गई थी। वह अभी तक बिस्तर पर है। वहीं लखवीर बनूड़ के स्कूल में 11वीं का विद्यार्थी था। विशाल (18) तीन भाइयों में बीच वाला था। उसके पिता मजदूरी करते थे। अरुण 8वीं का विद्यार्थी है। शिवा दसवीं कर रहा है। किशन, मोनू, फौजी और रमन भी इनके साथ गए थे।