फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, सरकार ले सकती है ये बड़े फैसले

Wed, 13 Jun 2018 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज होने जा रही है। बैठक में किसानों की आय को दोगुना किए जाने के मामले में चर्चा होगी। विभाग के अधिकारी बुधवार को बैठक में इसकी प्रस्तुति देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों को आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में केंद्र सरकार ने 17 जुलाई को नीति आयोग की चौथी बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं इस बैठक में भाग लेंगे। हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री का भी इस बैठक में शामिल होना बताया जा रहा है। यह बैठक बुधवार 2 बजे बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुल्लू दौरे पर है।

Trending Videos
विज्ञापन

बजट में सीएम ने किया है उल्लेख

वह सुबह ही कुल्लू से शिमला रवाना होंगे। बैठक में 44 बिंदुओं पर चर्चा होगी। हिमाचल के विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने, उप तहसीलों को तहसीलों का दर्जा दिए जाने और पेयजल स्कीमों के बारे में भी चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल में कृषि को बढ़ावा देने की बात कही है। किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए वर्ष 2018-19 में 130 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसी तरह लघु सिंचाई के तहत वर्ष 2018-19 में 277 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें