फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में इन फैसलों पर लग सकती है मुहर

Fri, 04 Sep 2020 08:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को होने जा रही है। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में प्रस्तावित इस बैठक में हिमाचल में मंदिरों को खोलने पर फैसला हो सकता है। इसके लिए कैबिनेट एसओपी को मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा सात सितंबर से शुरू होने जा रहे प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किए जा रहे विधेयकों के ड्राफ्ट पर भी चर्चा संभावित है। मंत्रिमंडल की इस बैठक में कई स्वास्थ्य संस्थानों के स्तरोन्नयन के एजेंडे भी जा सकते हैं।

विज्ञापन


भारत और चीन शासित तिब्बत सीमा पर चल रहे तनाव के बारे में भी कैबिनेट की बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुति दी जा सकती है। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के मामले भी कैबिनेट में जा सकते हैं। कोरोना पाजिटिव आने के बाद कैबिनेट की बैठक में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर शामिल नहीं होंगे। जबकि मंत्री सुखराम चौधरी ठीक होने के बाद बैठक में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें