फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट ने खोला नौकरियों का पिटारा, भरे जाएंगे 150 पद

Thu, 22 Dec 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तपोवन (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश मंत्रिमंडल ने बैठक में विभिन्न विभागों में सैकड़ों पद भरने की मंजूरी दी है। इसमें डेंटल डाक्टर के 50 और डेंटल टेक्‍क्नीशियन के 50 पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग में पटवारियों के 40 पद भरने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


बैठक में पुलिस में डीएसपी के 7 पदों को सृजित कर राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरने की मंजूरी दी गई। सब इंस्पेक्टरों के 15 पद डायरेक्ट भरने को भी मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने एक दर्जन से अधिक वाहन खरीदने को मंजूरी दी है। इसके अलावा कुछ अन्य

मामलों पर भी बैठक में चर्चा हुई। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों को नए वाहन देने को स्वीकृति दी। साथ ही सभी मंत्रियों को सेक्शन ऑफिसर भी मिलेंगे। 24 दिसंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों के चलते कैबिनेट मंत्री सुधीर शर्मा बैठक में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें